भागलपुर, दिसम्बर 24 -- भागलपुर : छह दिन से नहीं निकली धूप, ठंड से लोग परेशान भागलपुर । जिले में शुक्रवार सुबह से लेकर बुधवार दोपहर तक धूप नहीं निकलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छठ दिन से धूप नहीं निकलने ठंडी हवाओं के कारण कनकनी काफी बढ़ गई है। इससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। वहीं धुंध व कोहरे के कारण हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई है। धरती की सतह के पास धूल की मात्रा काफी बढ़ गई है। शहर का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 189 के आसपास रहा। बुधवार को सुबह पांच बजे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.