भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : मादक पदार्थ और अवैध हथियार की तस्करी पर नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रख पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की भी जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस शहर के विभिन्न इलाके में स्थित एटीएम की सुरक्षा का भी जायजा लेने पहुंची। एटीएम में लगे सीसीटीवी का जायजा लिया गया। सुरक्षा गार्ड से भी जानकारी ली गई। हाल के दिनों में पुलिस ने शहरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कई आरोपियों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...