भागलपुर, सितम्बर 23 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात के असर से बुधवार तड़के सुबह से ही भागलपुर जिले में तेज हवा चल रही है। हवा की गति करीब 25 किमी प्रतिघंटा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। सुबह 11 बजे तापमान दो डिग्री कम होकर 31 डिग्री के करीब पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 23 व 24 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 23rd September: बिहार में अब बारिश का दौर, आज चंपारण, सीवान में खूब बरसेंगे बदरा; कल से कैसा मौसम यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...