भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर : गश्ती होगी सुदृढ़, जांच को निकलेंगे वरीय अधिकारी भागलपुर। पुलिस की गश्ती को सुदृढ़ किया जाएगा। रात्रि गश्ती में पुलिस की लापरवाही न हो इसके लिए वरीय अधिकारी जांच को निकलेंगे। एसएसपी प्रमोद कुमार ने गश्ती को बेहतर करने को कहा है। उन्होंने अपने अधीनस्थ वरीय पदाधिकारी को रात्रि गश्ती का निरीक्षण करने को कहा है। गौरतलब है कि गश्ती में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी को पुरस्कृत करने और लापरवाही करने वाले को चिन्हित कर उन्हें प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक महीने गश्ती को लेकर पुरस्कृत और दंडित किए जाने को लेकर रिपोर्ट की मांग मुख्यालय ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.