भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर । भागलपुर शहर व आसपास के इलाके में गंगानदी के जलस्तर में कमी जारी है। रविवार सुबह 10 बजे भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.53 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। हालांकि सुल्तानगंज में जलस्तर 35.54 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से करीब 1.04 मीटर अधिक है। वहीं कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान से 72 सेमी ऊपर 31.81 मीटर रहा। हालांकि सुल्तानगंज व कहलगांव समेत भागलपुर में जलस्तर कम हो रहा है। इससे बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसा पानी तेजी से कम हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.