भागलपुर : गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर
भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट : जिले में गंगानदी का जलस्तर बीते 24 घंटे से स्थिर रहा है। भागलपुर शहर के टीएमबीयू क्षेत्र से बरारी घाट तक नदी की तेज धार का दबाव लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे भागलपुर शहर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर से 90 सेंटीमीटर ऊपर 34.58 मीटर पर है। वहीं सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान से 34.50 मीटर से दो मीटर 20 सेंटीमीटर ऊपर 36.70 मीटर है। वहीं कहलगांव में खतरे के निशान 31.09 मीटर से एक मीटर 72 सेंटीमीटर ऊपर 32.81 मीटर पर स्थिर है। इधर, जिले के गंगा किनारे बसे गांव व पंचायतों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.