भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर। सोमवार को कोर्ट परिसर में बम धमाका के धमकी भरे मैसेज के बाद सुरक्षा कड़ी की गई है। मंगलवार को भी सुरक्षा में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति रही। गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध के दिखने पर उन्हें रोककर पूछताछ कर निर्देश दिया गया है। सोमवार को ई-मेल पर मैसेज मिलने के बाद कई घंटे तक कोर्ट परिसर में जांच हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.