भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। होली के बीत जाने के बाद पुलिस अब अपने मुख्य कार्य पर लौट गई है। कांडों का समय पर निष्पादन और गंभीर कांडों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने अपने अधीनस्थ सभी पदाधिकारियों और थानेदारों को इसको लेकर निर्देश दिया है। उन्होंने हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर कांडों में फरार आरोपियों की थानावार लिस्ट तैयार कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...