भागलपुर, अगस्त 14 -- भागलपुर। रेंज के तीनों जिले भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिले के थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा में लापरवाही सामने आई है। रेंज आईजी विवेक कुमार कांडों की समीक्षा कर रहे हैं। कई थानों में दर्ज कांड में जांच, अनुसंधान और कार्रवाई में लापरवाही सामने आई है। उक्त कांडों में लापरवाही करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी हो सकती है। गौरतलब है कि अकबरनगर थाना में दर्ज एक कांड में लापरवाही करने वाले नौ पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आईजी निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.