भागलपुर : एसएसपी ने साप्ताहिक परेड में सजगता और तत्परता का पाठ पढ़ाया
भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर। पुलिसलाइन में मंगलवार की सुबह आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सजग रहने और तत्परता के साथ ड्यूटी का पालन करने का पाठ पढ़ाया। परेड एवं ड्रिल में भाग लेने पहुंचे पुलिसकर्मियों को पुलिस बल में अनुशासन, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता, सामूहिक समन्वय तथा कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने पर को लेकर निर्देश दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन एवं मर्यादा का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.