भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर । औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के रहने वाले मो असरफी आलम के साथ साइबर अपराधियों ने एटीएम बदल कर 60 हजार रूपया की ठगी कर लिया। पीड़ित ने इस मामले को लेकर तिलकामांझी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वे तिलकामांझी के समीप एक एटीएम से रुपया की निकासी कर रहा था। लेकिन रूपया नहीं था, इसी क्रम में एक युवक आया और रुपया निकासी करने में मदद करने लगा। इसके बाद भी रुपया नहीं निकला, बैंक जाकर चेक करवाया तो कई बार कुल 60 हजार रुपया की निकासी हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.