भागलपुर, दिसम्बर 27 -- भागनलपुर। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी थोड़ी देर बाद भागलपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर हवाई अड्डा मैदान से लेकर पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी आनंद गढ़ कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे भीखनपुर में एक निजी कार्यक्रम में जाएंगे। वे एक विधायक के यहां भी जाएंगे। विधायक की मां के निधन के बाद हुए श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर हेलीकॉप्टर से पटना वापस हो जाएंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तमाम प्रशासनिक और पुलिस विभाग के पदाधिकारी हवाई अड्डा मैदान पर मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.