भागलपुर, अगस्त 13 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर में गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस्माईलपुर-बिंदटोली में गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। इस्माईलपुर-बिंदटोली के स्पर संख्या-7 पर गंगा का जलस्तर 30.58 मीटर पहुंच गया है। यहां चेतावनी स्तर 30.60 मीटर है। गुरुवार सुबह यह स्तर ऊपर हो गया है। बुधवार को नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से महज 2 सेंटीमीटर नीचे था। कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...