भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर। जिले के 59 इंटर परीक्षा केंद्रों पर 2200 से अधिक वीक्षक आज योगदान देंगे। शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं। केंद्र पर पहली व दूसरी पाली की वीक्षण अवधि तय की जाएगी। हालांकि कुछ शिक्षक वीक्षकों के लिस्ट से नाम हटाने के लिए पैरवी लगा रहे हैं। वहीं परीक्षा केंद्र के अधीक्षक से शिक्षक मान मनौव्वल कर रहे हैं। रोजाना दो पालियों में दो से 13 फरवरी तक परीक्षा चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...