भागलपुर : इंटर नामांकन को लेकर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सरकारी व गैर सरकारी इंटरस्तरीय संस्थानों में 11वीं में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरी लिस्ट के आधार पर नामांकन शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया 29 मई से दो जून तक चलेगी। बता दें कि भागलपुर जिले के 285 इंटर कॉलेजों व स्कूलों की 62 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। बीते वर्षों की बात करें तो जिले में करीब 42 हजार सीटों पर 11वीं कक्षा में नामांकन होता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.