भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर से गौतम वेद पाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 11वीं कक्षा (सत्र 2026-28) में नामांकन के लिए ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से 8 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इंटर नामांकन को लेकर जिले के छात्र पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं।ofssbihar.net पर जाकर 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 350 आवेदन शुल्क और 10वीं का मार्कशीट जरूरी है, जिसमें 20 कॉलेजों तक का विकल्प चुना जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...