भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट : भागलपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों में 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले के 286 विद्यालयों में नामांकन को लेकर 50 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदन में दूसरे जिले के कई छात्र शामिल हैं। आवेदन के बाद अब पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी होगी। फिर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी व तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी होगी, तब स्पॉट नामांकन भी शुरू होगा। हालांकि पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर मनपसंद संस्थान मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...