भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की आस में जिले के 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार करते रहे। परीक्षा का आयोजन दो से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के 40 दिन पूरा होने से पहले रिजल्ट जारी किया जा रहा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद 27 फरवरी से 10 मार्च के बीच उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...