भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर : इंटर की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा का आवेदन शुरू भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा छात्रहित में इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 एवं इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 अलग-अलग आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक वैसे परीक्षार्थी जिनका सूचीकरण तीन शैक्षणिक सत्र 2022-24, 2023-25 एवं 2024-26 के लिए मान्य है, वे दो अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। परीक्षा आवेदन भरने वाले विद्यार्थी का निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। समिति की वेबसाइट पर परीक्षा आवेदन फॉर्म अपलोड है। जिले के स्कूलों में फेल हुए इंटर छात्रों व परीक्षा में अनुपस्थित हो गए छात्रों को आवेदन करने की सूचना दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.