भागलपुर, अगस्त 19 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तब्दील किए जा रहे जिले के शहरी पीएचसी, एपीएचसी व पीएचसी में अब मरीजों के लिए 151 तरह की दवाइयां उपलब्ध की जाएगी। वहीं 14 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी जल्द मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस समय ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मरीजों की संख्या इन केंद्रों पर बढ़ती जा रही है। रेफरल व्यवस्था के तहत यह कवायद की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...