भागलपुर, जून 20 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा आगामी 22 जून को 30 जुलाई से शुरू हो रहे एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी एवं संभावित बाढ़ और सुखाड़ मामले की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करेंगे। प्रेम सिंह मीणा मुंगेर के आयुक्त हैं और अभी भागलपुर के अतिरिक्त प्रभार में हैं। बताया गया कि श्रावणी मेला की अंतरराज्यीय बैठक आगामी 03 जुलाई को देवघर में होगी। जिसमें भागलपुर-मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त और तीनों जिले के डीएम एवं एसपी शामिल होंगे। इसलिए आयुक्त स्वयं तीनों जिले की तैयारी से वाकिफ होना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: 8.14 करोड की राशि से सुगम होगा कांवरिया पथ, 2 इंच बिछाया जाना है गंगा का बालू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...