भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की तरफ से बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता खेली जा रही है। शनिवार को पिच मेंटेनेंस को लेकर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। रविवार को जमुई बनाम लखीसराय मुकाबला होगा। जो टीम जीतेगी वह अगले चक्र में प्रवेश करेगी। भागलपुर का अगला मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...