भागलपुर : आकर्षक लोन के झांसे में आकर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
भागलपुर, जुलाई 17 -- भागलपुर। आकर्षक लोन का झांसा देकर साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर साइबर पुलिस ने लोगों को जागरूक किया है। व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम लोगों को सतर्क करते हुए बताया गया है कि वे लोन किसी आधिकारिक संस्थान से ही लें। साइबर अपराधी लोन देने के नाम पर कॉल कर बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा करने का दबाव बना सकते हैं, इससे बचना जरूरी है। यह भी कहा गया है कि ठग लोन के नाम पर प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी चार्ज की पहले ही मांग कर सकते हैं। फर्जी लिंक भेजकर उसपर क्लिक करने को बोल सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। जिन बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा गया है उनमें, किसी अंजान नंबर से आने वाले कॉल को अनदेखा करने, किसी के भेजे लिंक पर क्लिक नहीं करने और उसके कहे ऐप को डाउनलोड नहीं करने, केवाईसी, ओटीपी, पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.