भागलपुर : आईटीआई कोर्स में नामांकन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार कंबाइंड इंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीई) की ओर से जिले के 18 केंद्रों पर रविवार को आईटीआई कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) का आयोजन शुरू हुआ। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हो रहा है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पांच हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। जूता व फुल शर्ट पहनकर आए छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों को चप्पल व हाफ शर्ट पहनकर और छात्राओं को कुर्ती पहनकर आने की बात कही गई थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का आईटीआई के डिप्लोमा कोर्स में नामांकन का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- आईटीआई कैट की परीक्षा आज 18 केंद्रों पर, जूता पहनने पर रोक यह भी पढ़ें- शहर के 15 केंद्रों पर आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.