भागलपुर : आंधी में नाव से गिरा किसान डूबा
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : आंधी-बारिश में सोमवार की देर रात नाव से गिरकर किसान डूब गया। दूसरी घटना महादेवपुर घाट पर हुई। वहां खड़ी नाव जहाज से टकरा गई जिससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली कि सोमवार की देर रात नाव पर सवार होकर बरारी से महादेवपुर जाने के दौरान आंधी में नाव डूबने लगी। यात्री नदी में कूद गए। कुछ यात्री तैरकर निकल गए जबकि खरीक का रहने वाला संतोष बाहर नहीं निकल सका। वह लापता है। एसडीआरएफ की टीम संतोष को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। संतोष के परिजनों ने बताया कि वह किसान है। रोजाना सब्जी लेकर तिलकामांझी में बेचने आता था। सोमवार को भी सब्जी बेचने के बाद रात में बरारी घाट पर पहुंचा और देर रात नाव से महादेवपुर जा रहा था。 यह भी पढ़ें- आंधी बारिश में नाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.