भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर : अब 24 घंटे लेगेगें यातायात पुलिस की ड्यूटी भागलपुर । यातातया पुलिस अब महानगर की तर्ज पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी लगाने की रूप रेखा तैयार किया है। प्रथम चरण में विक्रमशिला सेतु पर 24 घंटे गश्त की शुरूआत कर दी गई है। इसके साथ ही स्टेशन चौक, गुरहट्टा चौक और कोयला डिपो चौक जहां पर अक्सर अहले सुबह और देर रात को भी जाम लग जाता है। तीनों जगहों पर सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसको लेकर भौतिक रूप से निरीक्षण कर जवानों की तैनाती को लेकर दिशा - निर्देश यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने इंस्पेक्टर सह यातायात थानाध्यक्ष को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.