भागलपुर: 27-28 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 27 एवं 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि इसमें प्रतियोगी वर्ग के तहत समूह लोक नृत्य, समूह लोकगायन, चित्रकारी, कविता लेखन व वक्तृता प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं गैर-प्रतियोगी वर्ग में शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, फोटोग्राफी और वाद्य वादन (तबला, हारमोनियम, सितार) की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर के विजेताओं को राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। भागलपुर जिले के 15 से 29 वर्ष के प्रतिभावान युवा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.