भागलपुर: हबीबपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर से अंकित आनंद भागलपुर के नगर पंचायत हबीबपुर में अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मी कार्य बंद कर हड़ताल पर चले गए थे। सफाईकर्मियों की मांग थी कि उन्हें प्रति माह 26 दिन के बजाय 30 दिनों के वेतन का भुगतान किया जाए। कार्यपालक पदाधिकारी के आश्वासन के बाद मंगलवार देर शाम ही सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म की। हड़ताल की वजह से मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र में गंदगी का अंबार फैल गया था। वहीं बुधवार को सफाईकर्मियों के कार्य पर लौटने के बाद क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था बहाल की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.