भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र की बदहाल सड़कों और नालों में हुए गड्ढों की तत्काल मरम्मत के लिए नगर आयुक्त ने अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सक्षम संवेदकों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इच्छुक संवेदक 9 से 16 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं, जिनकी निविदा 17 अप्रैल को खोली जाएगी। चयन के लिए पिछले पांच वर्षों में 50 लाख के कार्य अनुभव की शर्त रखी गई है। गुणवत्ता में कमी या कार्य में देरी होने पर दंड और ब्लैकलिस्टिंग का प्रावधान भी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.