भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट ​विश्व बैंक की टीम के दौरे के बाद अब शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की केंद्रीय टीम के आगमन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। टीम के संभावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों ने शहर की साफ-सफाई, ओडीएफ की स्थिति और कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य सड़कों से लेकर वार्डों की आंतरिक गलियों तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि टीम बिना किसी पूर्व सूचना के शहर की जमीनी हकीकत परखने पहुंच सकती है, जिससे निगम की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...