भागलपुर: स्ट्रीट लाइट मरम्मतिकरण का कार्य होगा शुरू
भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : शहर के जिन इलाकों और मोहल्लों में पहले से स्ट्रीट लाइट लगे हुए थे उनमें से कई खराब हो चुके हैं। इसको लेकर विगत दिनों सशक्त स्थाई समिति की बैठक में मुद्दा उठने के बाद अब नगर निगम की टीम एक्शन में आ गई है। नगर आयुक्त ने रोशनी शाखा को निर्देश दिया है कि आगामी 15 दिनों के भीतर शहर में खराब पड़े सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा दिया जाए। नगर आयुक्त ने शाखा प्रभारी को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन दो वार्डों में स्ट्रीट लाइट मरम्मत करना सुनिश्चित की जाए। इसको लेकर शाखा की ओर से अतिरिक्त इलेक्ट्रिशियन को बहाल करने पर भी विचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.