भागलपुर, अप्रैल 15 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर भागलपुर नगर निगम की ओर से जोर शोर से तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों इसको लेकर जागरूकता रैली और गंगा आरती कराए जाने के बाद बुधवार को शहर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सफाई जागरूकता ड्राइव चलाया जा रहा है। लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। जिसमें डस्टबिन में कचरा डालने, सेग्रिगेशन, सिंगल यूज प्लास्टि आदि बिंदुओं पर बच्चों को जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चलाया अभियान यह भी पढ़ें- बरारी घाट पर गंगा आरती, लिया स्वच्छता का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.