भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार सुबह से ही नगर निगम कार्यालय परिसर में गहमा गहमी दिखी। इधर दिन करीब 12 बजे तक अधिकांश पार्षद बैठक में पहुंचने लगे थे। बैठक शुरू होने से पूर्व ही हड़ताल पर बैठे पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य रंजीत मंडल अपने समर्थकों के साथ निगम परिसर में ही धरना पर बैठे रहे। पार्षद के साथ सोमवार को की गई दुर्व्यवहार को लेकर कई पार्षद उनके समर्थन में भी दिखे, इसको लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे के तूल पकड़ने के भी आसार जताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.