भागलपुर, सितम्बर 3 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। कोच्चि में तैनात नेवी के 42 वर्षीय जवान की बुधवार को इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के दौरान मौत हो गई। जवान की तबीयत पिछले चार दिनों से खराब थी। उसे सर्दी-बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को सांस की तकलीफ बढ़ने के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जा रहे थे। इसी दौरान धोरैया के पास उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव निवासी सुजीत पाल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जवान की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...