भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट पिछले तीन दिनों में दो सूखे पेड़ों के गिरने की घटना के बाद आखिरकार जिला प्रशासन सहित नगर निगम और वन विभाग की टीम जाग गई है। रविवार सुबह से ही तीन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाना शुरू किया। रविवार सुबह 7 बजे से नगर निगम के हाइवा, स्मार्ट सिटी के लिफ्ट वैन और वन विभाग के कटर मशीनों के साथ कर्मियों को पेड़ों को काटने के लिए लगाया गया। दोपहर तक करीब एक दर्जन पेड़ों की उन टहनियों को काट दिया गया था जोकि सड़क के ऊपर तक फैल चुकी थी और आंधी तूफान में उनके गिरने की आशंका बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में गिरा सूखा पेड़, बड़ा हादसा टला नगर निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि खतरनाक टहनियों के साथ साथ शहर के सभी सूखे पेड़ों को भी काटा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...