भागलपुर: शहर के इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास के लिए इंवेस्टर्स मीट कल
भागलपुर, जुलाई 19 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर में इंफ्रास्ट्रक्चरल विकास को लेकर अर्बन चैलेंज फंड के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से राशि प्रदान की गई है। वहीं विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि इसके तहत किए जाने वाले विकास में निवेशकों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर भागलपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी साथ मिल कर एक इंवेस्टर्स मीट का आयोजन करने जा रही है। जोकि सोमवार को आई ट्रिपल सी स्थित स्मार्ट सिटी के सभागार में आयोजित की जाएगी। यहां निवेशकों को इस योजना से जुड़ी जानकारीी प्रदान किए जाने के साथ साथ निवेशकों की शंकाओं को भी दूर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.