भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर। शहर के दक्षिणी भाग के महत्वपूर्ण वार्डों में से एक वार्ड संख्या 49 के कलबगंज इलाके में नगर निगम की पाइपलाइन में गंदा पानी आ रहा है। पिछले छह से इलाके में आ रहे गंदा पानी की शिकायत भी नगर निगम से की गई थी। जिसके बाद नगर निगम के जलकल शाखा की ओर से अभियंताओं को भेज कर इसे ठीक कराने का दावा भी किया गया। पर इसके बावजूद लीकेज को ठीक किए जाने के बाद भी पिछले तीन दिनों से गंदा पानी आने की समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.