भागलपुर, मई 20 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट वार्ड संख्या 34 स्थित शिवाला गली में पिछले पांच दिनों से प्याऊ के बोरिंग का मोटर खराब पड़ा है। तीन दिनों से ओपीआरएसमी को लेकर नगर निगम और निर्माण कराने वाले संवेदक के बीच मरम्मति कराने को लेकर चले विवाद के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर बोरिंग की जांच शुरू की। स्थानीय पार्षद द्वारा बताया जा रहा है कि जहां पिछले पांच दिनों से बोरिंग का मोटर खराब हो गया है तो वहीं पिछले एक महीने से प्याऊ में लगी टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जलकल अधीक्षक ने बताया कि जांच करने के बाद मरम्मति कराने का कार्य भी पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गंगटी में लगा मोटर का तार, वार्ड 49 में प्याऊ का बोरिंग हुआ ठीक उन्होंने बुधवार देर शाम तक बोरिंग शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...