भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित परबत्ती में विगत शुक्रवार देर रात डीप बोरिंग का मोटर पंप जल जाने की वजह से पांच हजार लोग प्रभावित हो गए। नगर निगम की ओर से शनिवार को बोरिंग के भीतर मोटर पंप निकाल कर देर शाम उसे ठीक कराने के लिए भेजा गया था। जिसके बाद रविवार सुबह भी बोरिंग को ठीक करने का कार्य जारी रहा। नगर निगम की ओर से रविवार शाम तक मोटर ठीक करा जलापूर्ति व्यवस्था फिर से सुचारू करने का आश्वासन दिय गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...