भागलपुर, अप्रैल 9 -- बिहपुर (भागलपुर) से राहुल सिंह की खबर: बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बहियार में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के शहजादपुर पंचायत अंतर्गत विशनपुर निवासी दिलीप कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। गुरुवार करीब 11 बजे की घटना बतायी जा रही।स्थानीय लोगों की सूचना के अनुसार युवक सोनवर्षा बहियार में था। वह वहां काम करने जाता था। इसी दौरान यह घटना हुई है। इस घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें किसी और का हाथ तो नहीं है। बिहपुर थाने की पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.