भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर। अपर मुख्य सचिव के दौरे के बाद रिटायर हुए शिक्षा कर्मियो को सेवांत लाभ देने की तैयारियां तेज हो गई है। जनवरी, फरवरी व मार्च में रिटायर शिक्षाकर्मियों के साथ मीटिंग आज गुरुवार को आयोजित हो रही है। सेवांत लाभ के भुगतान के लिए लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है। सेवानिवृत 50 प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को दस्तावेज के साथ बुलाया गया है। 17 मार्च को भागलपुर आए शिक्षा विभाग के एसीएस ने कहा था कि कर्मियों को दौड़ाएं नहीं, काम में तेजी लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...