भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में रविवार दोपहर तक कचरे का उठाव नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि छुट्टी का दिन होने की वजह से अधिकांश सफाईकर्मी छुट्टी पर थे, जिसकी वजह से शहर की सफाइ व्यवस्था चरमरा गई। वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा के अनुसार दोपहर के बाद एजेंसियों के सफाईकर्मियों ने बचे हुए इलाकों से कचरा का उठाव किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...