भागलपुर, मार्च 8 -- योजनाओं की समीक्षा जारी, रविवार को कार्यालय पहुंचे निगम के पदाधिकारी भागलपुर। वित्तीय वर्ष के खत्म होने की तिथि नजदीक आते ही भागलपुर नगर निगम अपनी योजनाओं को लेकर गंभीर हो गया है। नगर निगम के मद आई राशि बिना खर्च लौट न जाए और प्रक्रियाधीन योजनाओं का भुगतान न फंस जाए इसको लेकर नगर आयुक्त लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसी को लेकर नगर आयुक्त ने रविवार को भी नगर निगम के सभी पदाधिकारियों को कार्यालय बुलाया। जहां रविवार सुबह से ही उन्होंने प्रक्रियाधीन योजनाओं की फाइल मंगवाई। साथ ही उन्होंने ऐसी योजनाएं जोकि अल्पावधि में पूरी की जा सकती है उनकी भी सूची की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.