भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बरारी में सेनेटरी पैड निर्माण एवं संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान में स्थापित सेनेटरी पैड मशीन के सुचारू संचालन तथा छात्राओं को सुलभ दर पर पैड उपलब्ध कराने के लिए इसे जन-निजी-भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...