भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर। महात्मा गांधी पथ पर सीएस कंपाउंड के सामने अंडरग्राउंड केबल डालने के दौरान बुधवार देर रात नगर निगम की पाइपलाइन फट गई थी। गुरुवार सुबह से ही नगर निगम की ओर से इसको लेकर शुरू किया गया मरम्मत कार्य शनिवार सुबह भी जारी रहा। वहीं आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों को शनिवार को भी जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। नगर निगम को शनिवार सुबह भी प्रभावित मोहल्लों में पानी का टैंकर भेजना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...