भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद शहर में जगह जगह जलजमाव की स्थिति बन गई थी। सबसे ज्यादा नारकीय स्थिति भोलानाथ अंडरपास और बौंसी अंडरपास में हुई। जहां पानी अंडरपास भरने के साथ साथ नाले के ऊपर से पानी बहने लगा। इधर इस बात की शिकायत मिलने के बाद गुरुवार सुबह से ही नगर निगम की टीम के द्वारा अंडरपास से पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया। नगर निगम की ओर से डिसेल्टिंग मशीन लगाकर अंडरपास में भरे पानी को निकाला गया। जिसके बाद लोग अंडरपास से आने जाने लगे। हालांकि आरओबी के निर्माण कार्य की वजह से भोलानाथ पुल से बौंसी पुल के बीच कीचड़ की वजह से स्थिति नारकीय बन गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...