भागलपुर: भारी बारिश से जगह जगह जलजमाव
भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : शहर में गुरुवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद शहर एक बार फिर से जलमग्न हो गया। शहर के अधिकांश इलाकों में कहीं जलजमाव और कहीं जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सबसे बूरा हाल मुख्य बाजार सूजागंज स्थित लोहापट्टी में में देखने को मिली। जहां सड़क पर दो फीट तक पानी भर गया। वहीं भोलानाथ पुल, आसानंदपुर, उर्दू बाजार रोड आदि इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाके जहां वर्तमान में बुडको की ओर से पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है वहां की गई खुदाई और निकाली गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले पाइपलाइन के लिए खोदी जा रहीं सड़कें यह भी पढ़ें- नालियों की गहराई कम, ढलान भी सही नहीं, जोन-1 के 13 वार्डों की कुछ ऐसी दिखी तस्वीर
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.