भागलपुर: भाजपाइयों ने किया जिला के प्रभारी मंत्री का स्वागत
भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : सहयोग शिविर में शिरकत करने पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा मंगलवार दिन साढ़े 11 बजे ट्रेन से भागलपुर पहुंचे। भागलपुर स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री स्टेशन से सीधा सबौर स्थित ममलखा में लगाए गए सहयोग शिविर में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद ही वह रेल मार्ग से ही वापस पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का दो दिवसीय दौरा आज से यह भी पढ़ें- चिह्नित पंचायतों में सहयोग शिविर शुरू, मंत्री नीतीश मिश्रा ने की शिरकत यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रशिक्षण ही संगठन की असली शक्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.