भागलपुर: भागलपुर स्मार्ट सिटी में भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी
भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर की जा रही बहाली के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इस संदर्भ में जारी ताजा शुद्धि पत्र के अनुसार, आवेदन जमा करने की तिथि जो पहले 9 मई थी, उसे अब बढ़ाकर 23 मई कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक ने सूचित किया है कि भर्ती की अन्य सभी शर्तें और नियम पूर्ववत रहेंगे। आवेदन की तिथि बढ़ने से कई इच्छुकों को राहत मिली है जो अब तक तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में फॉर्म नहीं भर सके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.