भागलपुर, अप्रैल 15 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नवगछिया की तरफ लगने वाले जाम का असर भागलपुर पर भी पड़ रहा है। मंगलवार से ही लगा जाम का असर बुधवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही जाम का बैकलॉग भागलपुर के बायपास पर रहा। जिसकी वजह से कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से एक तरफ जहां बस व ट्रेन पकड़ने के लिए जा और आ रहे लोग जाम में फंस गए तो बुधवार सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकले शिक्षक भी इस जाम की वजह से अपने स्कूलों में देर से पहुंचे। इधर शहर के लोहिया पुल पर भी बुधवार सुबह बसों के लगने की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.